चामुंडा पर दुर्गाष्टमी पर पूजन हुआ
ग्वालियर/हिंदू महासभा चामुंडा धाम कोटेश्वर मंदिर समिति के तत्वाधान मे भगवान श्री रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली श्रीराम रथ यात्रा तैयारी जोर शोर से जारी है,251 कलशों का गंगा जल से पूजन कर रविवार को सायंकाल 4 30 बजे चामुंडा धाम कोटेश्वर से प्रारंभ की जाएगी। इस अवसर पर हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष रामकिशन राठौर ज्ञान सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक गिर्राज भगत राठौर, महिला संयोजिका श्रीमती राजा बेटी गोस्वामी ,श्रीमती राम प्यारी राठौर के मुख्य अतिथि में पंडित मनोज दीक्षित के मुख्य आचार्यत्व में वैदिक मंत्र उच्चारण से चामुंडा माता का पूजन किया।
संचालन सुरेंद्र राठौर ने किया।
इस अवसर पर मुकेश राठौर, अनूप अग्रवाल, कन्हैयालाल राठौर,जीतू राठौर, घनश्याम राठौर , गिरजा राठौर, पार्वती गुप्ता, पूजा गुप्ता, सीमा गुप्ता, आशा गुप्ता, किरण रावत, रामकुमारी गुप्ता, भावना गुप्ता, रेखा गुप्ता तनिष्का राठौर, राधा राठौर, त्रिवेदी राठौर,सोनम राठौर, रजनी राठौर, कुसुम श्रीवास्तव, माला गोस्वामी मुन्नी शर्मा, मुन्नी राजावत, लक्ष्मी गोस्वामी, राधिका गोस्वामी, गीता सविता, भावना राठौर, रामवती राठौर, गीता राठौर, भारती राठौर, प्रीति राठौर,मधु राठौर, सहित अनेक उपस्थित थे।
उधर चामुंडा धाम कोटेश्वर पर 6 अप्रैल को सुबह भगवान श्री राम दरबार का अभिषेक किया जाएगा। सायंकाल ठीक 4-30 बजे चामुंडा धाम कोटेश्वर से श्रीराम रथयात्रा का पूजन केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अण्णा मठ के महंत मनीष विट्ठल अण्णा महाराज, बालाजी दरबार गोलपाड़ा के चरण सेवक जगवीर दास जी महाराज, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।