Homeविदेशभारत का अमेरिका को बड़ा झटका 30 अमरीकी उत्पादों से रियायत समाप्त...

भारत का अमेरिका को बड़ा झटका 30 अमरीकी उत्पादों से रियायत समाप्त की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुरू किए गए ट्रेड वॉर का असर भारत पर भी नजर आने लगा है। भारत ने ट्रेड वॉर पर डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने अमेरिका से आयात किए जाने वाले 30 उत्पादों पर दी जाने वाली रियायत को समाप्त करने फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव विश्व व्यापार संगठन को दिया गया है।  बताते चलें कि अमेरिका की ओर से भारतीय समानों पर सेफगार्ड की कार्रवाई के बाद भारत ने यह फैसला लिया है। अपने इस फैसले पर भारत की तरफ साफ किया गया है कि इस निलंबन से उतना ही व्यापार प्रभावित होगा जितना कि अमेरिका के फैसले से हुआ है।  भारत के इस कदम के बाद अमेरिका से आने वाली यह 30 चीजें महंगी हो सकती हैं। इन 30 समानों में बाइक, आयरन, स्टील की वस्तुएं, बोरिक एसिड और दालें शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले, मई महीने में भारत ने अमेरिका से आने वाले 20 उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। इन उत्पादों में बादाम, सेब और स्पेशल कैटेगरी की बाइक शामिल थी।  गौरतलब है कि उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ एक बार फिर ट्रेड वॉर की शुरुआत कर दी है। ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों के आयात पर 50 अरब डॉलर के नए शुल्क को मंजूरी दे दी है। इसके बाद चीन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments