Homeप्रमुख खबरेंBig BREAKING : live भारत ने पहलगाम का लिया बदला,भारत की...

Big BREAKING : live भारत ने पहलगाम का लिया बदला,भारत की पाकिस्तान के 9 आतंकी स्थानों पर बमबारी 100 से अधिक आतंकी ढेर

Live:8.19 पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक का इजराइल ने किया समर्थन

 

Live : 8.8 सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 बजे, मंत्री परिषद की भी बैठक कुछ देर में

Live :8.3  भारत के हमले में जैश और लश्कर के टॉप लीडर सहित 100 आतंकियों के ढेर होने की खबर

Live : 7.14 पाकिस्तान में एयर इमरजेंसी घोषित, एयरपोर्ट बंद किए गए

Live : 7.11 हमले के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना अध्यक्ष से बात की

आधी रात को जब पूरा पाकिस्तान नींद में था, तब भारत की सेना पहलगाम हमले की इंतकाम के लिए कमर कस चुकी थी. अचानक से पीओके पर अफरा तफरी मच गई थी. जी हां… भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू हो चुका था.

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. आधी रात के बाद, जब आतंकवादी चैन की नींद सो रहे, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम हमलों के जवाब में की गई, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी.

भारतीय सेना ने रात 1.44 बजे जारी किए गए एक बयान में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए. जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसमें पीओके और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड को टारगेट कर हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.

भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें गाइड किया जा रहा था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत रातभर चले सटीक हमलों में कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें लश्कर के 3 और जैश के 4 लॉन्चिंग पैड भी हैं.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments