Homeखेलबलात्कार के आरोप में पुलिस ने क्रिकेटर को किया गिरफ्तार

बलात्कार के आरोप में पुलिस ने क्रिकेटर को किया गिरफ्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर शर्मनाक दाग लगा है। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने क्रिकेटर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय शिवालिक पिछले साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। रिपोर्ट के अनुसार उनके साथ रिश्ते में रहने वाली महिला ने शिवालिक शर्मा पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने दावा किया कि शिवालिक शर्मा पहले उनके दोस्त थे, फिर ये दोस्ती प्यार में बदली लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि शिवालिक ने शादी का झूठा वादा कर उनके शारीरिक संबंध बनाए।

राजस्थान पुलिस ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि शिवालिक घरेलू क्रिकेट में वडोदरा के लिए खेलते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार युवती ने जोधपुर के कुड़ी भगतासनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वो शिवालिक शर्मा की दोस्त थीं। दोनों में प्यार हुआ और फिर तथाकथित तौर पर दोनों की सगाई भी हुई थी। महिला ने कहा कि क्रिकेटर ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन शादी नहीं की। युवती ने जो रेप का आरोप लगाया है उसके बाद शिवालिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments