भोपाल/ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज यानी 6 मई को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. ग्वालियर की रिमझिम को 12वीं में 98.2%लाकर कॉमर्स में प्रदेश टॉप किया
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले है. वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है. प्रियल को 500 में से 492 अंक मिले हैं.
एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 76.42 फीसदी जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का 74.48 फीसदी है. रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कीं.

रिमझिम 12वीं में 98.2%लाकर कॉमर्स में प्रदेशभर में किया टॉप

छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है.
आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल 10th एवं हायर सेकेण्डरी 12th परीक्षा के परिणामों में प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों के साथ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाईस्कूल परीक्षा में 76.22% एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 74.48% विद्यार्थियों ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफलता हासिल की है। हाईस्कूल में बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 शत प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान और हायर सेकेण्डरी में भी बेटी प्रियल द्विवेदी ने 492/500 (विज्ञान – गणित समूह) अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कॉमर्स में ग्वालियर का जलावा रिमझिम नंबर वन लक्ष्मी शर्मा छठें रिया,तनिष्क आठवे नंबर पर
समर्थ बाल मंदिर की छात्रा रिमझिम करोठिया कॉमर्स संकाय में मध्य प्रदेश में नंबर वनलक्ष्मी शर्मा शा मॉडल स्कूल मुरार छठवां रिया राठौर शा मॉडल स्कूल मुरार आठवाँ, के साथ ही तनिष्क जैन पुत्र प्रमोद जैन सिद्धार्थ कांवेन्ट स्कूल सराफा ने आठवां स्थान प्राप्त किया।
जो विद्यार्थी आज असफल रहे, उन्हें निराश नहीं होना है, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत असफल विद्यार्थियों को एक बार फिर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा और जो विद्यार्थी अपना स्कोर बढ़ाना चाहते है वह भी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते है।