ग्वालियर/ मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह 18 मई रविवार को दोपहर 12:30 बजे बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष यह पुरस्कार 10 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक बलराम सोनी, सह संयोजक जोगेंद्र सैन, विनोद शर्मा एवं विक्रम प्रजापति ने बताया कि संवेदनशील विषयों पर पत्रकारिता और जिम्मेदारी विषय पर आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंंत विजय होंगे। मुख्य अतिथि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ.अरविंद शुक्ला होंगे। अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीधर कुंटे करेंगे।
यह रहेंगी श्रेणियां
श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट, आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल / डिजिटल मीडिया सम्मान, बेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान।