Homeप्रमुख खबरेंभारत को लेकर ट्रंप का बड़बोलापन कहा अगर वे अपनी बर्बाद होती...

भारत को लेकर ट्रंप का बड़बोलापन कहा अगर वे अपनी बर्बाद होती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ डुबोना चाहते हैं, तो करें मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता.”

गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. अगर वे अपनी बर्बाद होती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ डुबोना चाहते हैं, तो करें मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता.”

इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि एक अगस्त से भारत से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगेगा.

साथ ही उन्होंने रूस से हथियार और तेल ख़रीदने को लेकर भारत के ख़िलाफ़ अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की भी बात कही है.

गुरुवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. अगर वे अपनी बर्बाद होती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ डुबोना चाहते हैं, तो करें मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता.”

उन्होंने कहा, “हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ़ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा में से एक. इसी तरह, रूस और अमेरिका के बीच भी लगभग कोई व्यापार नहीं होता और यही ठीक है.”

ट्रंप ने आगे लिखा, “साथ ही, रूस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव, जो खुद को अब भी राष्ट्रपति समझते हैं, उन्हें कहिए कि अपने शब्दों पर ध्यान दें. वो बहुत ख़तरनाक ज़मीन पर क़दम रख रहे हैं!”

भारत पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा, “हम अभी बातचीत कर रहे हैं, और यह मामला ब्रिक्स से भी जुड़ा है, जो मूल रूप से उन देशों का समूह है जो अमेरिका के विरोधी हैं, और भारत भी उस समूह का हिस्सा है. यह डॉलर पर हमला है, और हम किसी को भी डॉलर पर हमला करने नहीं देंगे.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “तो यह हिस्सा कुछ ब्रिक्स और कुछ व्यापार को लेकर है. हमारा घाटा बहुत ज़्यादा था.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन भारत हमारे साथ ज़्यादा व्यापार नहीं करता. वो हमें बहुत कुछ बेचते हैं, लेकिन हम उनसे कुछ नहीं खरीदते. आप जानते हैं क्यों? क्योंकि उनके टैरिफ़ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा में से एक.”

ट्रंप ने आगे कहा, “अब वो इन टैरिफ़ को काफी हद तक कम करने को तैयार हैं, लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है.”

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि एक अगस्त से भारत से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगेगा.

इसके अलावा, ट्रंप ने रूस से हथियार और तेल ख़रीदने को लेकर भारत के ख़िलाफ़ अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की भी बात कही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments