Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :भारतीय सेना की जय जयकार करते हुए तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा...

वीडियो :भारतीय सेना की जय जयकार करते हुए तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा में शामिल हुए सैकड़ो बच्चे ‌

ग्वालियर /वीर सावरकर मेला आयोजन समिति , नगर पालिका निगम एवं हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित 24 वां वीर सावरकर मेला आज केप्टन शहीद उपमन्यु सिंह की मां श्रीमती सुमन सिंह एवं मेजर नेहा शुक्ला एवं डिप्टी कमांडर निधि के पिता राकेश शुक्ला, कारगिल के फौजी ललिता प्रसाद मिश्रा, गोवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र एवं संस्थापक वीर सावरकर मेला के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज पर राष्ट्रीय ध्वज एवं कर्नल सोफिया कुरैशी,विंग कमांडर क्योमिका सिंह के चित्रों स्केटिंग यात्रा में भाग लेने वालों के हाथों में थाम कर ,राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा का शुभारंभ किया इस अवसर पर भारतीय सेना जिंदाबाद , भारतीय सेना की जय जयकार से शुभारंभ किया। तिरंगा बाल स्केटिंग यात्रा दौलतगंज , पाटनकर बाजार,हाई कोर्ट रोड , सनातन धर्म मंदिर मार्ग से महादजी चौराहे से तिरंगा फ्लैग बिंदु होते हुए वीर सावरकर सरोवर पर प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां पर सभी प्रतिभागियों को वीर सावरकर मेला आयोजन समिति के द्वारा वीर सावरकर के चित्रों के साथ तिरंगा मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

इस अवसर पर वीर सावर कर मेला आयोजन समिति के संस्थापक डॉ जयवीरभारद्वाज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज वीर सावरकर जयंती के उपलक्ष में बाल स्केटिंग तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है यह तिरंगा यात्रा सिंदूर ऑपरेशन को देखते हुए रखी गई है इस बाल स्केटिंग रैली में यात्रा प्रभारी हरीदास अग्रवाल, यात्रा प्रशिक्षक पंकज मदन ,अतुल जैन, नितिन अग्रवाल प्रशिक्षकों का समिति के मेला संयोजक रामबाबू सेन , स्वागताध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री प्रदीप जायसवाल यात्रा प्रभारी हरिदास अग्रवाल विनोद श्रीवास्तव, हेमराज जाटव द्वारा सम्मानित किया गया।संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया आभार हरीदास अग्रवाल ने माना।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments