Homeदेशतोगड़िया ने किया अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन राममंदिर के लिए लखनऊ...

तोगड़िया ने किया अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन राममंदिर के लिए लखनऊ से अयोध्या तक मार्च निकालेंगे

नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिये कानून नहीं बनाया. तोगड़िया ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये अब तक कुछ नहीं किया. केन्द्र की भाजपा सरकार ने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिये कानून ना बनाकर करोड़ों हिन्दुओं के साथ छल किया है. अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन करने वाले तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने खुद राम मंदिर सम्बन्धी कानून का मसविदा तैयार किया है. चूंकि सरकार अन्य कार्यों में बहुत व्यस्त है इसलिये उसे इस कानून को संसद में पारित कराना चाहिये. उन्होंने कहा कि आज वह अयोध्या जाकर इस मसविदे को ‘रामलला’ के चरणों में रखेंगे. अक्तूबर में वह और उनके संगठन के लोग लखनऊ से अयोध्या तक ‘अयोध्या मार्च‘ निकालेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments