Homeप्रमुख खबरेंकॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर ख़ालिस्तानी आतंकी हमला बाल-बाल बची उनकी...

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर ख़ालिस्तानी आतंकी हमला बाल-बाल बची उनकी पत्नी गिन्नी

देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ आतंकियों की फायरिंग में बाल-बाल बच गईं। यह फायरिंग कनाडा में की गई, जहां हाल ही में कपिल का नया कैफे ‘कैप्स’ खुला है। इस कैफे के उद्घाटन के अवसर पर गिन्नी वहां मौजूद थीं। इस दौरान गिन्नी ने वहां काफी लोगों से मेल-मुलाकात भी की। मामले के जानकारों का कहना है कि घटना के वक्त गिन्नी वहां पर नहीं थीं, वर्ना उनकी जान को खतरा हो सकता था।
बता दें कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित ‘कैप्स’ कपिल शर्मा का पहला इंटरनेशनल रेस्तरां प्रोजेक्ट है। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। लड्डी बब्बर खालासा इंटरनेशनल का सरगना है और उसके ऊपर पूर्व में विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या करने का भी आरोप है।
‘हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे’
वैâप्स पर फायरिंग के बाद टीम कपिल शर्मा की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हिंसा के जरिए कपिल शर्मा को धमकाया नहीं जा सकता है। इंस्टाग्राम पर एक नोट में, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में स्थित इस वैâफे ने कहा कि इस घटना ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है और वे इस घटना से उबर रहे हैं, लेकिन वे हार नहीं मानेंगे और हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।
क्यों आतंकी निशाने पर है कपिल का परिवार?
बताया जाता है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड में एक पात्र ने निहंग सिखों के पहनावे और वेशभूषा पर हल्की-फुल्की टिप्पणी की थी। निहंग सिख धर्म के पारंपरिक योद्धा माने जाते हैं। आरोप है कि इन टिप्पणियों को सिख धार्मिक मूल्यों का मजाक उड़ाने और निहंग समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला माना गया।
कनाडाई खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हैं भारतीय हस्तियां!
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में नए कैफे पर गोलीबारी के बाद एक बार फिर भारतीय हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके पहले भी ये आतंकी और गैंगस्टर कई हस्तियों को धमका चुके हैं और यहां तक कि हत्या भी कर चुके हैं। बताया जाता है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसावाला से भी रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर उनकी हत्या कर दी गई थी। मूसावाला की हत्या का आदेश कनाडा से ही आया था। इसके अलावा और भी कई हस्तियों को कनाडा से धमकी दी जा चुकी है। पन्नू नामक आतंकी तो अक्सर धमकियां देता रहता है।
बता दें कि गत बुधवार रात को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी करने के बाद खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली। लड्डी एनआईए द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित आतंकवादी है। वह प्रतिबंधित समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा है। एनआईए ने उस पर १० लाख का इनाम रखा है।
बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे लोकप्रिय कॉमेडी और टॉक शो में से एक है। इसे मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा होस्ट करते हैं। कपिल अपनी बुद्धिमानी, हास्य और मजेदार स्किट्स के साथ दर्शकों को हंसाते हैं। जिस बयान में हमले की जिम्मेदारी ली गई है उसमें कथित तौर पर कहा गया है, ‘यह बयान सिख आध्यात्मिक परंपराओं और निहंग सिंहों की गरिमा का मजाक है। कॉमेडी के नाम पर किसी भी धर्म या आध्यात्मिक पहचान का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments