पाकिस्तान की अगले साल एफआईएच मेंस विश्व कप हॉकी में खेलने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि टीम इस साल के अंत में होने वाले जूनियर पुरुष विश्व कप और आगामी एशिया कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी. एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह निर्णय लिया जा सकता है.
मई 2025 में चार दिन के संघर्ष के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों की सबसे खराब हिंसा हुई थी. पाकिस्तान को अगले महीने भारत में आयोजित होने वाले एशिया कप में भाग लेना था, जिसके लिए हॉकी महासंघ ने सरकार से अनुमति मांगी थी. पाकिस्तान के खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने एएफपी को बताया. “हालिया युद्ध के बाद, हमारे हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा और सलामती खतरे में होगी,” पाकिस्तान नवंबर में भारत में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी भाग नहीं लेगा.”