भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को किया संबोधित
बरसते पानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
ग्वालियर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और उसे आज विराट स्वरूप तक पहुंचाने में ग्वालियर का अतुलनीय योगदान रहा है।
ग्वालियर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने इसी ग्वालियर के दौलतगंज स्थित एक धर्मशाला से भाजपा की विचारधारा को प्रतिपादित किया। पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म भी यहीं हुआ। हमारी पार्टी को मध्यप्रदेश में पहला महापौर देने वाला शहर भी ग्वालियर ही है।
हमें पार्टी को इस बुलंदियों तक पहुंचाने वाले सभी महानुभावों को याद करना चाहिए। पार्टी संगठन को जब धन की आवश्यकता पड़ी तो राजमाता सिधिया ने अपनी सगाई की अंगूठी तक दे दी थी। हमें ऐसे महान विभूतियों को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने पार्टी संगठन को यहां तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
देश और मध्यप्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में ग्वालियर क्षेत्र के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वर्गीय शीतला सहाय, स्वर्गीय इंद्रापुरकर, स्वर्गीय नारायण शेजवलकर से लेकर स्वर्गीय प्रभात झा और विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पार्टी को मध्यप्रदेश और देश में मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज जिस विचारधारा का नेतृत्व करते हुए दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, उस विचारधारा का जन्म इसी ग्वालियर की सरजमीं पर हुआ था।
आप सभी कार्यकर्ता सामान्य कार्यकर्ता नहीं हैं। आप सभी खुद को गौरवांन्वित महसूस करें कि आप श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और ममतामयी मां राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंघिया की कर्मभूमि के कार्यकर्ता हैं। देश को हजारों साल पहले जैसी बुलंदियों पर ले जाने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं, इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को और मजबूत करना होगा। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करें और हारे हुए बूथों को जीतकर पार्टी को और बुलंदियों तक पहुंचाने में जुट जाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पौधा भी रोपा। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद इस दौरान मंचासीन रहे। कार्यक्रम को महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया ने भी संबोधित किया।
गर्व करें कि आप देश का भविष्य बनाने, सनातन को आगे बढ़ाने वाली पार्टी के कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने पर गर्व है। हमें इसलिए भी गर्व होना चाहिए कि हम सभी उस दल के कार्यकर्ता हैं, उस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं जो देश का भविष्य बनाने का कार्य कर रही है। आप उस दल के नेता हैं जो सनातन को बचाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल के प्रथम ग्वालियर नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बस स्टैण्ड तिराहा, डीबी मॉल, एनसीसी गेट, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, होटल तानसेन, सेंट्रल पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर मंचों के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर लोग पुष्पवर्षा कर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। श्री खण्डेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
श्रद्धेय अटलजी के पैतृक निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शिंदे की छावनी, कमल सिंह का बाग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके भतीजे श्री दीपक वाजपेयी एवं भांजे श्री अनूप मिश्रा सहित अन्य परिजनों से सौजन्य मुलाकात की।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान पार्टी के पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री इमरती देवी, विधायक श्री मोहन सिंह राठौड़, श्री प्रीतम लोधी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री रामबरन गुर्जर, श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री देवेश शर्मा, श्री कमल माखीजानी, श्री गंगाराम बघेल, शिवपुरी जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, श्री अशोक शर्मा, श्री अरूण चतुर्वेदी, जिला महामंत्री श्री विनय जैन, श्री विनोद शर्मा, श्री राजू पलैया सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।