Homeदेशइंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर यहां जानिए ग्वालियर व...

इंदौर फिर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर यहां जानिए ग्वालियर व देश के अन्य शहरों को मिला कौन सा स्थान

नई दिल्ली / ग्वालियर /स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 – 25 में आज ग्वालियर को राष्ट्रीय स्तर पर 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। गत वर्ष इसे 16 स्थान प्राप्त हुआ था।
वहीं मध्य प्रदेश राज्य में ग्वालियर को 4th स्थान प्राप्त हुआ है।

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है. स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर को फिर से पहला स्थान हासिल हुआ है.पहले पायदान की रेस में इंदौर के साथ सूरत और पुणे भी थे. हालांकि बाजी फिर इंदौर के नाम रही. इंदौर ने 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ लीग सिटीज कैटेगरी में ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया. सूरत, नवी मुंबई को शीर्ष शहरों में स्थान मिला है. स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में नोएडा पहली पायदान पर रहा है. जबकि चंडीगढ़ दूसरे और मैसूर तीसरे स्थान पर रहा है. 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वाले शहरों की बात करें तो नई दिल्ली नगर निगम इलाका अव्वल रहा.

स्वच्छ शहर-Swachh Shehar (10 लाख से ज्यादा आबादी)
1. अहमदाबाद
2. भोपाल
3. लखनऊ

स्वच्छ शहर अवार्ड (3 से 10 लाख आबादी)
1.मीरा भायंदर
2.बिलासपुर
3. जमशेदपुर

स्वच्छ शहर अवार्ड्स (50 हजार से 3 लाख)
1.देवास
2.करहद
3. करनाल

इंदौर के सबसे स्वच्छ शहर घोषित होने पर कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान हासिल किया है. इंदौर ने ये खिताब लगातार 8वीं बार जीता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) के समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किया.

केंद्र सरकार शहरों के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हर साल ऐसा सर्वे कराती है. इसमें कई मानकों को शामिल किया जाता है. स्वच्छता सर्वेक्षण के 9वें वर्ष में प्रवेश करते हुए इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में 4500 से अधिक शहरों को शामिल किया गया था. इनमें स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और निस्तारण समेत 10 मापदंडों और 54 इंडीकेटर्स पर शहरों को परखा जाता है.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में शहरी स्वच्छता का आकलन करने के लिए एक स्मार्ट विजन अपनाया गया है. इसमें जनता की भागीदारी को बड़े पैमाने पर प्रमुखता दी जाती है.

इसके साथ GFC 3 स्टार रेटिंग एवं ODF स्टेट्स अंतर्गत वाटर प्लस प्राप्त हुआ।

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला। ऐसे ही सूरत को दूसरा स्थान मिला। इससे पहले मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है। इस बार इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर लीग में शामिल किया गया। सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। इंदौर ने सुपर लीग 2024-25 में भी बाजी मार ली है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए
सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

4,500 से अधिक शहरों को कवर किया गया
सरकार के मुताबिक, ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ मिशन का मकसद बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही इससे समाज के सभी वर्गों के बीच कस्बों और शहरों को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। नौवें वर्ष में प्रवेश करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सेवा वितरण का मूल्यांकन किया। इसमें 10 मापदंडों और 54 संकेतकों का इस्तेमाल करते हुए 4,500 से अधिक शहरों को कवर किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments