Homeप्रमुख खबरेंअनूप जलोटा के सुमधुर भजनों के बीच प्रभात झा को वरिष्ठ भाजपा...

अनूप जलोटा के सुमधुर भजनों के बीच प्रभात झा को वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित अनेक समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वर्गीय श्री प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ नेताओं ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय प्रभात झा के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर पुस्तक का विमोचन भी किया।

ग्वालियर/ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वर्गीय श्री प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने सुमधुर भजनों का गायन किया।व वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय प्रभात झा के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रभात जी ने प्रतिबद्व कार्यकर्ता रूप में अपनी भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर ने कहा कि स्वर्गीय प्रभात झा ने संघ के संस्कारों को अपने जीवन में उतारा था।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि पार्टी के उत्थान में स्वर्गीय प्रभात झा का योगदान अविस्मरणीय है।

वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि स्वर्गीय प्रभात जी हमेशा प्रतिशोध की राजनीति से दूर रहे।  कार्यक्रम को दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और सांसद श्री मनोज तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविन्द सिंह, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने भी सम्बोधित कर अपने-अपने स्मरण सुनाये।

*
*स्वर्गीय प्रभात झा जी ने संघ के संस्कारों को अपने जीवन में उतारा-श्री यशवंत इंदापुरकर*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर ने कहा कि स्वर्गीय प्रभात झा जी ने संघ के संस्कारों को अपने जीवन में उतारने का काम किया। उन्होंने संघ के वरिष्ठ कार्यकतार्ओं की इच्छा को आदेश मानकर अपने आप को राष्ट्र निर्माण में झोंक दिया। ऐसे बहुत से कार्य जो प्रतिकूल परिस्थिति में लगभग कठिन लगते थे, प्रभात जी ने सबको साथ में लेकर उन कार्यों को करके दिखाया। उनका पत्रकारिता का जीवन आज की खोजी पत्रकारिता करने वालों के लिए एक उदाहरण है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वदेश में उनके साथ काम करने का अवसर मिला।

अनूप जलोटा ने सुमधुर भजनों से प्रभात जी को श्रद्धांजलि

इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने श्रद्धा एवं भक्ति के भावों से सराबोर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति जैसे -ऐसी लगी लगन मीरा हो गई मगन, -अच्युतम केशवम, कृष्ण दामोदरम, राम नारायणम , -कौन कहता है भगवान आते नहीं, कोई मीरा के जैसे कोई बुलाता नहीं, -मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जायेंगे राम आएंगे, देकर स्व. प्रभात जी का श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री ऐंदल सिंह कंसाना, श्री लखन पटेल, श्री राकेश शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, श्री शिव मंगल सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर रावत, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, श्री आलोक संजर, श्री के.पी.यादव, श्री अशोक अर्गल, पूर्व गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा , मंत्री श्री अनूप मिश्रा, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, श्रीमती इमरती देवी, विधायक श्री मोहन सिंह राठौड, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जराती , श्री मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री भगवान दास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, सभापति श्री मनोज तोमर, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री मुन्नालाल गोयल, श्री आशुतोष तिवारी, श्री शैलेन्द्र बरुआ, वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक, पूर्व विधायक श्री बृजेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ,श्री वेद प्रकाश शर्मा ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन, भिंड जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र नरवरिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, चैंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, ग्वालियर जिले के प्रभारी श्री अरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अतुल तारे,श्री राकेश अचल, श्री विनय अग्रवाल, श्री आलोक डंगस, श्री अशोक जैन, श्री रामबरन सिंह गुर्जर, श्री अशोक जादौन, श्री अशोक जैन, श्री कौशल शर्मा, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, श्री श्री मनीष उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री बृजेंद्र तिवारी, श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी, श्री महेश मुद्गल, डॉ. अरविंद राय, श्री धीर सिंह तोमर, श्री राज चड्ढा, श्री अशोक शर्मा, श्री प्रांशु शेजवलकर, श्री राजेश दुब,े श्री जितेन्द्र गुर्जर, श्री अशोक पटसारिया, श्री विवेक जोशी, पूर्व विधायक श्री कमलापत आर्य, पूर्व विधायक श्री राकेश गिरी, अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री विवेक खेड़कर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्री सीताराम बाथम, अतिरिक्त महाधिवक्ता, श्री एमपीएस रघुवंशी, श्री अजीत वरैया, श्री अजय बंसल, पूर्व सभापति श्री बृजेंद्र सिंह जादौन,श्री विजय दीक्षित, श्री रविंद्र तोमर, श्री दीपक सचेती, वरिष्ठ नेता श्री रविंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विवेक जोशी, श्रीमती सुमन शर्मा, महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, श्री अरुण कुलश्रेष्ठ श्री धर्मेंद्र राणा श्री कंवर किशोर मंगलानी श्री रामेश्वर भदोरिया श्री राजू सेंगर श्री दीपक शर्मा श्री धर्मेंद्र तोमर बिट्टू, श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री सुधीर गुप्ता, श्री केशव माझी, श्रीमती हेमलता बुधौलिया,श्री राकेश जादौन, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिंदे, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उदय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, अयत्न झा सहित परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने किया एवं आभार उनके पुत्र श्री तुष्मुल झा ने व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments