भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के समय , “ऑपरेशन महादेव चलाया है इसी के अंतर्गत श्रीनगर के बाहरी इलाके में सोमवार को एक मुठभेड़ में तीन चरमपंथियों को मारने का दावा किया है.
सेना ने अपने एक बयान में बताया है, “ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ के दौरान मारा गया है और अभियान अभी जारी है.”
भारतीय सेना का यह सैन्य अभियान श्रीनगर के एक बाहरी इलाके दाचीगाम के जंगलों में चलाया जा रहा है.
मुठभेड़ में मारे गए आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए थे और कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी भारतीय सेना ने अभी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की है.
सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से भारतीय सेना ने हथियार और गोला- बारूद बरामद किया है.
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी की यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है.
इससे पहले मई 2025 में अवंतीपोरा और शोपियां में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह चरमपंथी मारे गए थे.
अप्रैल 2025 में पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 आम लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हुई थी.