राष्ट्र सेविका समिति की भूतपूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय श्रीमती प्रमिला ताई मेढे का निधन हो गया है। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया अपनी शोकांजलि में डॉ भागवत ने कहा कि

श्रीमती प्रमिला ताई मेढे जी के परलोक गमन से हम सभी लोगों के सर पर से एक मातृवत छत्र हट गया है। उनके निधन से लगभग समिति की स्थापना काल से आज तक की उनके दीर्घ तपस्या की पूर्णता हो गयी है। लक्ष्य की अचूक समझ व निष्ठा, कार्य वृद्धि के लिए सातत्यपूर्ण कठोर परिश्रम तथा व्यवहार में आत्मीयता का वे मूर्तीमंत उदाहरण थी।
राष्ट्र सेविका समिति के कार्ययज्ञ में अपनी जीवन समिधा अर्पित कर अंततोगत्वा उन्होंने मरणोपरांत देहदान संकल्प से अपने देह का भी समर्पण कर दिया।
उनकी तपस्या के कारण उनकी सद्गति तो सुनिश्चित है। उनके बिना ध्येय पथ पर आगे बढ़ने का धैर्य हम सभी को मिले, यही ईश चरणों में प्रार्थना।ॐ शांति