Homeप्रमुख खबरेंसावन में 6 अगस्त के दिन बरसेगी भोले भंडारी की विशेष कृपा...

सावन में 6 अगस्त के दिन बरसेगी भोले भंडारी की विशेष कृपा आप भी यूं उठा सकते हैं लाभ

भगवान शिव की पूजा के लिए पूरा सावन का महीना पूजा, तप एवं मंत्र जाप आदि के लिए बेहद शुभ माना गया है लेकिन यदि आप इसमें पड़ने वाले सोमवार या फिर प्रदोष व्रत के दिन उनके लिए विशेष साधना या व्रत करते हैं तो आपको शीघ्र ही उनकी कृपा प्राप्त होती है. सनातन परंपरा में पवित्र श्रावण मास में पड़ने वाले जिस प्रदोष काल और प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा बरसाने वाला माना गया है, वह कब पड़ेगा और क्या है उसकी पूजा विधि एवं धार्मिक महत्व, आइए इसे विस्तार जानते हैं.

प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्लपक्षी की त्रयोदशी तिथि 06 अगस्त 2025, बुधवार के दिन दोपहर 02:08 बजे प्रारंभ होकर 07 अगस्त 2025, गुरुवार के दिन दोपहर 02:27 बजे तक रहेगी. ऐसे में सावन का आखिरी प्रदोष व्रत 06 अगस्त 2025 को रखा जाएगा और इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा. देश की राजधानी के समयानुसार बुध प्रदोष के दिन प्रदोष काल की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सायंकाल 07:08 से लेकर रात्रि 09:16 बजे तक रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments