अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का ऐलान किया था.
यह नया टैरिफ़ पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ़ के साथ जुड़कर कुल 50 प्रतिशत हो जाएगा.
उसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप से पूछा गया कि चीन सहित कई देश रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा”अभी तो सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं. देखते हैं आगे क्या होता है. आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. कई अतिरिक्त प्रतिबंध भी देखने को मिल सकते हैं
ट्रंप से पूछा गया, “क्या चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने की आपकी कोई योजना है?”डोनाल्ड ने जवाब दिया, “ऐसा हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम आगे क्या कदम उठाते हैं.”
भारत से पहले अमेरिका ने ब्राजील पर 50 फ़ीसदी का टैरिफ़ लगा रखा है. यह अमेरिका का अधिकतम टैरिफ़ है.