ग्वालियर 21 अगस्त/ सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर का ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त दोपहर 3:00 बजे से चेम्बर्स आफ़ कॉमर्स सभागार में किया जाएगा।
यह जानकारी आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान सकल ब्राह्मण महा समिति ग्वालियर संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज ,समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज, सम्मेलन के मुख्य संयोजक महंत पंडित सतीश शर्मा केदारपुर द्वारा सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाजों के अध्यक्षों के साथ दी गई।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त दोपहर ठीक 3:00 बजे चेम्बर्स आफ़ कॉमर्स सभागार में श्री गणेश वंदना के साथ 15 वा निशुल्क सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन प्रारम्भ होगा यह सम्मेलन समाज की एकजुटता का प्रतीक होगा।
31 अगस्त को होने वाले सम्मेलन में युवाओं को ” नशे से दूरी एवं कदम कदम पर स्वच्छता है जरूरी ”
शादियों में फिजुल खर्ची रोकना है जरूरी,
दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना है तो सम्मेलन करो जरूरी के उद्देश्य पर केंद्रित रखा गया है।
सम्मेलन का भूमिपूजन 30 अगस्त को सायं काल 4 00 बजे, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स भवन के सामने, श्री अचलेश्वर महादेव रोड पर ब्राह्मण समाज के सबसे बड़ी आयु के समाज सेवी पंडित जयराम पचौरी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
31 अगस्त को दोपहर 3 00 बजे चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स सभागार में पूर्व गृहमंत्री श डॉ नरोत्तम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन होगा। इसमें अनेकों ब्राह्मण समाज की हस्तियों भी उपस्थिति रहेंगी।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे।
सम्मेलन के मुख्य संरक्षक श्री विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व सांसद, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ला पूर्व कैबिनेट मंत्री और अनूप मिश्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री होंगे।
सरंक्षकों में मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष किशन मुदगल, संरक्षक डॉ. केशव पांडे, भूपेंद्र शर्मा,डॉ दिनेश उदेनिया, विनोद कटारे,सीई,सनाढ्य सभा ग्वालियर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ,भार्गव समाज के संभागीय अध्यक्ष परमानंद शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक गौतम, डॉ अविनाश शर्मा, तीरथ मिश्रा,
कान्यकुब्ज सेवा संघ के अध्यक्ष भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष अजय मिश्रा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल मुरार के अध्यक्ष शशि दीक्षित,आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश मिश्रा,युवा अध्यक्ष अवनीश गौड़, डॉ. अजय गौड़,कशमीर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ ओ. एन.कौल, सर्व ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष एस के शर्मा,महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक खेडकर एडवोकेट, जिझोतिया ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित के.पी.अरजरिया, डॉ हरिमोहन पुरोहित, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा एडवोकेट, बरूआ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, ऋषीश्वर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा,ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष राम पाठक, नरेश कटारे, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी.सोनकिया,ब्राह्मण राष्ट्रीय एकीकृत संगठन के अध्यक्ष विजय कव्जू,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेश नायक, श्रीमती बीना भारद्वाज, श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती अनीता रिछारिया, डॉ श्रीमती बंदना भूपेंद्र प्रेमी, श्रीमती कांता शर्मा जी को मनोनीत किया गया।
इनका होगा सम्मान
कक्षा दसवीं , कक्षा 11वीं 12वीं कक्षा एवं स्नातक,स्नातकोत्तर में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक वाली छात्राएं सम्मानित होंगी। परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली छात्राओं के रजिस्ट्रेशन 24 तक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर होंगे।
मुख्य परामर्शदाता श्री रामबाबू कटारे, महेश मुदगल, कुलवीर भारद्वाज,अशोक पटसारिया,रामनारायण मिश्रा, धर्मेंद्र भारद्वाज,प्रेम पचौरी को बनाया गया है।
पत्रकार वार्ता में डॉक्टर केशव पांडे रामबाबू कटारे अशोक पटसारिया, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, तीरथ मिश्रा,रामनारायण मिश्रा ,परमानंद शर्मा भुवनेश्वर सोनू बाजपेई, अजय मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित,मनोज त्रिपाठी,अवनीश गौड, गिरिराज गुरुजी ,श्यामबाबू शर्मा, डॉक्टर मुन्नालाल शर्मा, राम पाठक , हीमेश दंडोतिया, प्रदीप आरोली,श्रीमती बीना भारद्वाज श्रीमती सुधा दीक्षित श्रीमती अनीता रिछारिया ,श्रीमती कांता शर्मा श्रीमती अंजू दीक्षित श्रीमती निशा शुक्ला श्रीमती रेखा चतुर्वेदी श्रीमती रेनू शर्मा श्रीमती अलका मिश्रा श्रीमती मंजू मिश्रा ,राधा शर्मा श्रीमती किरण त्रिवेदी श्रीमती शशि गोस्वामी, उपस्थित रहे।