विवेकानंद केंद्र मे योग प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर 10 सितंबर से
ग्वालियर 5 सितम्बर/ विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी प्रकल्प नीडम् ग्वालियर द्वारा संचालित निरामय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में लोगों को योग और प्राकृतिक जीवन शैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 10 सितंबर 2025 से 20 सितंबर 2025 तक आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में योग अभ्यास ( शिथिलीकरण व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायम, ध्यान) प्राकृतिक उपचार (आकाश तत्व, वायु तत्व, अग्नि तत्व, जल तत्व, पृथ्वी तत्व आधारित चिकित्सा), एक्युप्रेशर, फिजियोथैरेपी, यज्ञ चिकित्सा, गौ थैरेपी, प्राकृतिक आहार चिकित्सा तथा आध्यात्मिक चर्चा जैसे विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा। शिविर हेतु पंजीयन नीडम् कार्यालय में दिनांक 07 सितंबर 2025 तक करा सकते हैं।