Homeप्रमुख खबरेंप्रीतम सिंह बघेल ग्वालियर होलसेल मर्केंटाइल एसोसिएशन नया बाजार के अध्यक्ष निर्वाचित,एक...

प्रीतम सिंह बघेल ग्वालियर होलसेल मर्केंटाइल एसोसिएशन नया बाजार के अध्यक्ष निर्वाचित,एक ही परिवार के वर्चस्व को तोड़ा

 

ग्वालियर/ ग्वालियर होलसेल मर्केंटाइल एसोसिएशन नया बाजार के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रीतम  सिंह बघेल ने जीत हासिल की है।            प्रदेशभर में कपड़ा व्यापारियों से जुड़ी इस बड़ी संस्था के चुनावों को लेकर पिछले एक पख़वाड़े से माहौल गरमाया हुआ था। इस बार के चुनाव परिणामों पर शहर भर के कपड़ा व्यापारियों की नजरें इस कारण से गड़ी हुई थीं क्योंकि अध्यक्ष पद पर वर्षों से अपना प्रभुत्व कायम रखने वाले श्री कृष्णदास गर्ग के सुपुत्र राजकुमार गर्ग को श्री प्रीतम बघेल की ओर से सीधी चुनौती दी गई थी।

15 सितंबर को हुए मतदान के बाद देर रात्रि चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। इसमें प्रीतम बघेल ने वर्षों से चले आ रहे एक परिवार के वर्चस्व को समाप्त करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।   उपाध्यक्ष पद पर  कैलाश चंद मित्तल,सचिव पद पर विजय जाजू,सह सचिव पद के लिए वसंत अग्रवाल तथा

कोषाध्यक्ष पद पर  सुनील सरावगी विजय घोषित किए गए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments