Homeप्रमुख खबरेंव्यापारियों के बीच पहुंचे सांसद भारत सिंह जीएसटी छूट मिलने पर किया...

व्यापारियों के बीच पहुंचे सांसद भारत सिंह जीएसटी छूट मिलने पर किया व्यापारियों ने स्वागत

व्यापारियों के बीच पहुंचे सांसद भारत सिंह, बोले जीएसटी की दरों में कटौती होने से बढ़ेगा व्यापार, आमजन को होगा फायदा -जीएसटी छूट मिलने पर किया व्यापारियों ने सांसद का स्वागत सम्मान

ग्वालियर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचत उत्सव के तहत जीएसटी की दरों में की गई कटौती से व्यापारियों में भारी उत्साह है। सांसद भारत सिंह कुशवाह जीएसटी की दरों में हुई कटौती के बाद सोमवार को शहर के व्यापारियों से मिले। सराफा बाजार में व्यापारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि देश को उन्नत और खुशहाल बनाने में व्यापारियों का अहम योगदान हैं। देश के व्यापार में इजाफा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरों में भारी कटौती की है, जिससे उपभोक्ता को सस्ते मेें उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा,वहीं व्यापार एवं व्यवसाय में बढोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी काम करके व्यापारी और आमजन दोनों को राहत दी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि जीएसटी की घटी दरों का फायदा आमजन को दें। इस दौरान सराफा, बर्तन एवं कपड़ा व्यवसायियों ने सांसद कुशवाह का स्वागत सम्मान किया। सांसद कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी के चार स्लैब को हटाकर सिर्फ दो स्लैब कर एक बड़ी राहत आमजन को दी है, जिससे बड़ा फायदा होगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, दीपक सचेती, ओमप्रकाश जाजौरिया, संजय सिंघल, अजीत बरैया, दिनेश सिंघल,, पारस जैन, राजू पलैया, विनय जैन, विनय शर्मा, सतपाल जादौन, अमित बंसल, गौरव वाजपेयी राजेश दुबे,अंकित बंसल, कौशलेंद्र राजावत, अनिल सांखला,विकास साहू, भरत दांतरे,राज भौंड, नरसिंह राटौर, राजकुमार सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments