Homeप्रमुख खबरेंरूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के तारीखें तय

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के तारीखें तय

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिसंबर 2025 में भारत का प्रस्तावित दौरा दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए 5-6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आ सकते हैं. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी. रूस के साथ भारत के तेल व्यापार को लेकर अमेरिका के दबाव के बीच यह दौरा काफी अहम है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 5-6 दिसंबर को भारत दौरा दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन की पहली यात्रा भारत और रूस के बीच संबंधों की मजबूती को दर्शाती है. पुतिन के इस दौरे पर दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहे कंपीटिशन के दौर में भारत अपनी मजबूत विदेशी नीति के दम पर रूस, अमेरिका और चीन, तीनों के साथ रिश्ते कायम रखता है. पुतिन का दौरा इस डिप्लोमेटिक रणनीति को और मजबूत करेगा.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments