Homeदेशराजनीति में उतरने लगे नए चेहरे बड़े जननेता की पोती, दांतों की...

राजनीति में उतरने लगे नए चेहरे बड़े जननेता की पोती, दांतों की डॉक्टर भी मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब प्रदेश की राजनीति में नए चेहरे उतरने लगे हैं. इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती डॉक्टर जागृति ठाकुर भी चुनावी मैदान में उतर रही हैं. वह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के टिकट पर समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. जागृति ठाकुर का कहना है कि उनका लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर बिहार में सकारात्मक बदलाव लाना है.

डॉ. जागृति ठाकुर ने कहा कि उनके दादा कर्पूरी ठाकुर बिहार के लिए जो सपना लेकर चले थे, वह आज भी अधूरा है. उन्होंने कहा कि मेरे दादा जी के शिष्य रहे कई नेता बिहार को बेहतर नहीं बना सके. मैं मोरवा की जनता के बीच जाकर उनके सपनों को पूरा करना चाहती हूं. मेरा मुद्दा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा

उन्होंने बताया कि वे पेशे से डेंटल सर्जन हैं और पटना के बुद्धा डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की है. शादी के बाद वह हिमाचल प्रदेश में बस गईं, लेकिन अब उन्होंने बिहार लौटकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि मैं पिछले छह महीने से मोरवा क्षेत्र में हूं, जनता के बीच जा रही हूं और उनकी समस्याओं को समझ रही हूं. वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments