Homeप्रमुख खबरेंकलेक्टर और एसपी की भड़काऊ अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी कहा 15...

कलेक्टर और एसपी की भड़काऊ अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी कहा 15 अक्टूबर को ग्वालियर में किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं

ग्वालियर /कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने आज स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर को ग्वालियर में  किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें व भ्रामक खबरें फैलाकर 15 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कहा जा रहा है। सभी को यह स्पष्ट किया जाता है कि जिले में धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है। बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं होगा। 15 अक्टूबर को भी किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि त्यौहारों को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर एवं निश्चिंत होकर मनाएं और व्यवसायी अपना व्यवसाय करें। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिये पूरी तरह तत्पर है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं सामाजिक समरसता को क्षति पहुँचाने वाले पोस्ट अपलोड करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस की सायबर टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है। भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने वालों के विरूद्ध जाँच एवं एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी।
कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला शांति समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि बुद्धिजीवी होने के नाते भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को फोन करके समझाएं, जिससे कानूनी कार्रवाई की नौबत न आए। देश भर में ग्वालियर शहर कला, संस्कृति, संगीत और ऐतिहासिक वैभव के लिये जाना जाता है। हम सबको मिलकर ऐसी कोई भी छोटी से छोटी घटना नहीं होने देना है, जिससे ग्वालियर की छवि धूमिल हो।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments