15 से 27 नवंबर तक जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले डेफ ओलिंपिक 2025 में भाग लेने वाले भारतीय दल के प्रति भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने शुभकामना प्रेषित करते हुए अपने आधकारिक पेज पर पोस्टर जारी किया। ग्वालियर की दृष्टि से डेफ ओलिंपिक 2025 इसलिए महत्वपूर्ण है क्यों कि ग्वालियर के प्रसिद्ध प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी धनंजय दुबे टोकियो में आयोजित ओलंपिक 2025 में भारत का टेनिस में प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 15 से 27 नवंबर तक जापान की राजधानी टोक्यो में दमखम दिखाएंगे पूरे देश को उनसे स्वर्ण पदक की आशा है। अहमदाबाद में 20 से 27 अगस्त तक हुए ट्रायल्स में उनके शानदार प्रदर्शन पर उनका चयन हुआ था। धनंजय ने 2022 में ब्राजील डेफ ओलिंपिक में रजत जीतकर देश का मान बढ़ाया था।
वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में चमक बिखेर चुके हैं। हाल ही में 29 जनवरी को पुणे लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और 21-22 फरवरी को बेंगलुरु इंटर सर्विसेज प्रतियोगिता में गोल्ड जीता। मार्च में नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने दो रजत पदक भी हासिल किए। धनंजय अहमदाबाद में आयकर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।