ग्वालियर 28 अक्टूबर 2025 /पिछले 48 घंटों से जारी झमाझम बारिश ने ग्वालियर वासियों की मुसीबत को बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर अंचल की नदियां, बांध एकबार पुनः उफान पर जा पहुंचे हैं खतरे को टालने अपर ककेटो और तिघरा बांध के जल द्वार खोलने का ऐलान किया गया है।
कार्यपालन यंत्री हरसी जल संसाधनसंभाग डबरा जिला- ग्वालियर द्वारा लोगों को आगाह करते हुए बताया गया कि अपर ककेटो बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अति वर्षा होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व बांध के जल स्तर में निरंतर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए अपर ककेटो बांध के दो जल द्वार खोलकर लगभग 212.26क्यूमेक्स जल छोड़ा जा रहा है उक्त जल ककेटो बांध की निर्धारित जल भराव क्षमता के उपरांत बांध के बेस्ट वियर से ओवरफ्लो होने पर पार्वती नदी के द्वारा हरसी बांध में जाएगा जिससे ककेटा, नंदपुरा, दीवान फार्म, बड़ागांव ,प्रीतम फार्म, मोहना, ददोरी ,उम्मेदगढ़, नरवानी खांदी, सुलतानगढ़ वॉटरफॉल, ठेर ,टीकला, माधवपुरा,भवेड ,सभी गांव एवं सभी आम जन को सूचना दी जाती है की नदी के तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें सुरक्षित स्थानों पर रहें एवं अन्य नागरिकों को भी सूचित करें
तिघरा डैम भी खतरे के ऊपर, वर्तमान लेवल 739.75 फ़ीट,आज खुलेंगे गेट
जल संसाधन विभाग द्वारा कहा गया है कि तिघरा बांध में हो रही जल आवक, निरंतर हो रही वर्षा एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु
तिघरा बांध के जलद्वारों को भी आज दिनांक 28/10/2025 को सायं 10:00 बजे के पश्चात कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है।
उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा ।
सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया गया है। इनमें
जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना ।जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर शामिल हैं