Homeप्रमुख खबरेंहॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले गोविंदा योग, प्राणायम करें,...

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद बोले गोविंदा योग, प्राणायम करें, वही अच्छा है.”

मुंबई 12 नवंबर 2025/फ़िल्म अभिनेता गोविंदा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद रात एक बजे उन्हें जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बुधवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बात की. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या हुआ था तो उन्होंने थकान को कारण बताया.

गोविंदा ने कहा, “ज़्यादा मेहनत से थकान हो गई थी. योग-प्राणायाम अच्छा है, हैवी एक्सरसाइज़ थोड़ा मुश्किल काम है. मैं कोशिश कर रहा हूं पर्सनाल्टी ज़्यादा अच्छी हो जाए. मुझे ऐसा लगता है कि योग, प्राणायम करें, वही अच्छा है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments