Homeप्रमुख खबरेंश्रीनगर के नौगाम थाने में धमाका, नौ लोगों की मौत 27 घायल

श्रीनगर के नौगाम थाने में धमाका, नौ लोगों की मौत 27 घायल

डीजीपी नलिन प्रभात ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया सैंपलिंग के दौरान दुर्भाग्य से  दुर्घटना घटी.”

श्रीनगर 15नवम्बर 2025/जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया है कि श्रीनगर के नौगाम थाने के अंदर हुए धमाके में नौ लोगों की मौत हुई है और 27 पुलिसकर्मी समेत कुल 32 लोग घायल हैं.

डीजीपी नलिन प्रभात ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया, “एफ़एसएल टीम की ओर से सैंपलिंग की प्रक्रिया बहुत ही सावधानीपूर्वक की गई, मगर इस दौरान दुर्भाग्य से रात क़रीब 11.20 बजे एक दुर्घटना घटी.”

उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर किसी भी अन्य तरह की अटकलें लगाना बेकार है.

डीजीपी ने बताया, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में नौ लोगों की मौत हुई है. इनमें एफ़एसएल टीम के तीन कर्मचारी, दो रेवेन्यू अधिकारी शामिल और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा 27 पुलिसकर्मी, दो रेवेन्यू अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए हैं.”

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को निकटतम अस्पताल में शिफ़्ट किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है.

उन्होंने कहा, “पुलिस स्टेशन की इमारत को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है. इसके अलावा पड़ोस की इमारतें भी इससे प्रभावित हुई हैं. इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है.”

इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाला से बताया कि यह धमाका उस वक़्त हुआ, जब ‘व्हाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल मामले से जुड़े विस्फोटकों से सैंपल निकाले जा रहे थे.

यह विस्फोटक हरियाणा के फ़रीदाबाद से लाया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments