बिहार के सियासी इतिहास 1951 से लेकर अभी तक के जितने चुनाव हुए हैं, उसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम विधायक 1985 के चुनाव में 34 जीतकर आए थे जबकि सबसे कम संख्या में 11 मुस्लिम विधायक इस बार के चुनाव में चुने गए हैं.
2025 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा संख्या में मुस्लिम विधायक AIMIM से पांच जीते हैं, आरजेडी से 3 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं तो कांग्रेस से दो मुस्लिम और जेडीयू से एक मुस्लिम विधायक चुनकर आए हैं. सीपीआई माले और चिराग पासवान की पार्टी से कोई भी मुस्लिम विधानसभा चुनाव नहीं जीत सका.