Homeप्रमुख खबरेंपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की खबर ?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की खबर ?

इस्लामाबाद 26नवम्बर 2025 /पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चौंकाने वाला दावा सामने आया है, जिसके मुताबिक जेल में टॉर्चर के बाद उनकी हत्या कर दी गई है. बलूचिस्तान के एक नेता ने किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और आसिम मुनीर की साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है. अभी इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि, जेल के बाहर लगी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इमरान की बहनों और बाकी घरवालों को जेल के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है. इसकी वजह से उनकी हत्या का शक गहरा रहा है.

क्या है चौंकाने वाला दावा?

स्वघोषित स्वतंत्र देश बलूचिस्तान के विदेश मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट संभलने वाले नेता ने दावा किया है कि ‘पंजाबी पाकिस्तान जेल के अंदर इमरान खान की हत्या हो गई है, जिन्हें काफी समय से हिरासत में रखा गया था’. इस पोस्ट में मीडिया आउटलेट का हवाला देते हुए लिखा है कि ‘उनकी हत्या आसिम मुनीर और ISI एडमिनिस्ट्रेशन ने करवाई है. अगर ये जानकारी सही है तो ये आतंकवादी देश पाकिस्तान का अंत होगा. दुनिया के सामने सच आते ही इस देश की बची खुची मान्यता भी खत्म हो जाएगी’.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments