Homeप्रमुख खबरेंममता ने भारत सरकार के संशोधित वक़्फ़ कानून को स्वीकार किया

ममता ने भारत सरकार के संशोधित वक़्फ़ कानून को स्वीकार किया

कोलकाता 29 नवंबर 2025/पश्चिम बंगाल बीजेपी ने वक़्फ़ संशोधन कानून को लेकर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “उन्होंने (ममता बनर्जी ने) शुरू में वक़्फ़ संशोधन का विरोध किया था. महीनों बाद, उनकी सरकार ने भारत सरकार के संशोधित वक़्फ़ कानून को स्वीकार कर लिया है.”

पश्चिम बंगाल में नये वक़्फ़ संशोधन कानून को मंज़ूरी दे दी गई है. राज्य के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने ज़िला अधिकारियों को 5 दिसंबर तक 82 हज़ार वक़्फ़ संपत्तियों की जानकारी सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है.

वक़्फ़ संशोधन विधेयक, 2025 इस साल अप्रैल में संसद के दोनों सदनों से पास हुआ था.

गुरुवार को सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को लिखे एक पत्र में, पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक विकास विभाग ने तय समयसीमा तक राज्य की वक़्फ़ संपत्तियों की ज़िलेवार जानकारी सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है.

इस फ़ैसले को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह राज्य में नए कानून को लागू नहीं होने देंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments