Homeप्रमुख खबरेंफिल्मों के लिए ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा

फिल्मों के लिए ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा

ग्वालियर में फिल्म निर्माता श्री गोवारीकर की मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सौजन्य भेंट

ग्वालियर 04 दिसम्बर 2025/ फिल्म निर्माता एवं सुप्रसिद्ध निर्देशक श्री आशुतोष गोवारीकर ने ग्वालियर प्रवास के दौरान 4 दिसम्बर को ग्वालियर विमानतल पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।
विमानतल पर हुई इस औपचारिक मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गोवारीकर का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर उनसे संक्षिप्त चर्चा की। श्री आशुतोष गोवारीकर ने भी प्रदेश में मिल रहे सहयोग की सराहना की तथा ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान दोनों ने फिल्म और पर्यटन क्षेत्र के बीच संभावित सहयोग पर भी विचार साझा किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments