Homeप्रमुख खबरेंमोदी ने पुतिन को भेंट की रूसी भाषा में लिखी गई गीता...

मोदी ने पुतिन को भेंट की रूसी भाषा में लिखी गई गीता पुतिन बोले भारत ख़ुशकिस्मत है कि उन्हें मोदी जैसा नेता मिला

नई दिल्ली 5 दिसंबर 2025/रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें रूसी भाषा में लिखी गई गीता की कॉपी भेंट की. उधर पुतिन ने कहा कि भारत ख़ुशकिस्मत है कि उन्हें मोदी जैसा नेता मिला

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गई गीता की एक प्रति भेंट की. गीता की शिक्षा दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा, “हमारे बहुत भरोसेमंद और दोस्ताना संबंध हैं. वह एक बेहद भरोसेमंद व्यक्ति हैं. इस मायने में मैं बिल्कुल ईमानदारी से बात कर रहा हूँ. भारत ख़ुशकिस्मत है कि उन्हें मोदी जैसा नेता मिला. वह भारत के लिए जीते और सांस लेते हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं भारत और रूस के संबंधों को कई क्षेत्रों में मज़बूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं, ख़ास तौर पर आर्थिक सहयोग, रक्षा, मानवीय साझेदारी और उच्च-तकनीकी विकास जैसे अहम क्षेत्रों में. उनसे मिलना बहुत दिलचस्प है.”

प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को यात्रा को याद करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “बेहद खुली बातचीत हुई थी. वह आए और हम मेरे आवास पर साथ बैठे. हमने पूरी शाम चाय पीते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की. हमारी बस एक दिलचस्प बातचीत हुई.”

इससे पहले सितंबर के पहले सप्ताह में चीन के तियानजिन शहर में हुए शंघाई कोऑपरेशन आर्गेनाइजेशन की बैठक में दोनों नेता मिले थे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे. उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जाकर उनका स्वागत किया.

एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. यह पीएम मोदी का आधिकारिक आवास है.

यूक्रेन के साथ जंग के बाद यह राष्ट्रपति पुतिन का यह पहला भारत का दौरा है.

इस यात्रा के दौरान, रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments