ग्वालियर 9दिसंबर 2025/मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी नीडम ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में संस्कार से ग्राम विकास विषय पर सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ विवेकानंद केंद्र नीडम ग्वालियर में किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श गौशाला लाल पिटारा के संस्थापक संत पूज्य ऋषभ देवानंद महाराज जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रसाद व्यास उद्योगपति एवं डा वकुल लाड कार्यपालक निदेशक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, रचना दीदी प्रभारी मध्य प्रांत विवेकानंद केंद्र की उपस्थिति रही
कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया।
तत्पश्चात हाथी स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया गया
अतिथि उद्बोधन के क्रम में विवेकानंद केंद्र मध्य प्रांत प्रमुख रचना दीदी ने केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यशाला की कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में श्री प्रसाद व्यास उद्योगपति द्वारा ग्राम विकास विषय पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।
उद्बोधन की क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक द्वारा परिषद की अवधारणा एवं कार्य क्षेत्र की जानकारी देते हुए दोनों के संयोजन से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के उपरांत अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रचनात्मक सोच के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया । मुख्य अतिथि की आसंदी से विचार व्यक्त करते हुए लाल पिटारा आदर्श गौशाला के संस्थापक पूज्य संत श्री ऋषभ देव आनंद जी ने गौशाला की स्थापना सतत गौ सेवा कार्य एवं समाज के सहयोग से वर्तमान आदर्श स्थिति के बारे में जानकारी दी एवं ग्राम विकास में गौ सेवा एवं संवर्धन को महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण हेतु प्रतिनिधि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के 25 जिलों से एक-एक विकासखंड समन्वयक और एक-एक सामाजिक कार्यकर्ता की सहभागिता है।
कार्यशाला मैं गौशाला प्रबंधन,निरामय, नर्सरी निर्माण ,पर्यटन मित्र एवं ग्राम विकास विषय पर प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं । इसके अंतर्गत कार्यशाला के द्वितीय दिवस में रचना दीदी ने स्वबोध से संस्कार केंद्र का विकास विषय पर प्रबोधन देते हुए विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।