Homeप्रमुख खबरेंसफलता की कहानी - निहारिका नौकरी मांगने वाली नहीं देने वाली बन...

सफलता की कहानी – निहारिका नौकरी मांगने वाली नहीं देने वाली बन गईं हैं…..

हितेन्द्र सिंह भदौरिया

ग्वालियर 23 दिसम्बर 2025/ निहारिका नौकरी माँगने वाली नहीं नौकरी देने वाली बन गई हैं। उनके स्टार्टअप से 50 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली मदद एवं अपने हुनर की बदौलत “पोद्दार स्पोर्ट्स वियर्स” के नाम से खिलाड़ियों के लिये रेडीमेड गारमेंट तैयार करने का फलता-फूलता स्टार्टअप खड़ा कर दिया है।

निहारिका पोद्दार बताती हैं कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद पहले हमने नौकरी की सोची। पर इसी बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यह अपील हमें सुनने को मिली कि युवा नौकरी पाने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनें। यहीं से मेरा विचार बदल गया और रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय करने की ठान ली। पर उद्यम शुरू करने के लिये धन की कमी आड़े आ गई।
निहारिका कहती हैं कि मेरे सपने को पूरा करने में सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने बड़ा योगदान दिया है। जिला उद्योग केन्द्र ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत भारतीय स्टेट बैंक से 25 लाख रुपए का लोन मेरे लिये मंजूर करा लिया। इससे हमने ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क में “पोद्दार स्पोर्ट्स वियर्स” के नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया। धीरे-धीरे आमदनी के साथ-साथ कारोबार भी बढ़ने लगा। हमारी इस इकाई

में वर्तमान में 50 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। स्टार्टअप का वार्षिक टर्नओवर भी सवा करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
स्टार्टअप की सफलता से गदगद निहारिका कहती हैं कि सरकार उद्यम के लिये मदद देकर सही मायने में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मूर्तरूप दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments