भोपाल 30 अक्टूबर 2026/आज प्रातः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल एम्स में उपचार के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं आज दोपहर 3 बजे सीहोर के जैत गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया । उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित निवास पर रखा गया । अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जैत गांव ले जाया गया
आज अपराह्न 3 बजे ग्राम जैत, जिला सीहोर में आयोजित अंतिम संस्कार में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान किया।