Homeप्रमुख खबरेंक्या कांग्रेस की दिल्ली रैली में यहां से होगी टकराव की शुरुआत?...

क्या कांग्रेस की दिल्ली रैली में यहां से होगी टकराव की शुरुआत? राहुल के नए ऐलान से पुलिस सकते में

नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2026/एक तरफ दिल्ली पुलिस ने ऐलान किया है कि रामलीला मैदान के बाहर किसी अन्य स्थान की तरफ मार्च निकालने की अनुमति नहीं होगी और मैदान में रात को रुकने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी, वहीं दूसरी और राहुल गांधी ने दोपहर 12:00 बजे दिल्ली के मिंटो रोड-कनॉट प्लेस (CP) जंक्शन से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च की बात कही है, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस यदि एक्शन मोड में आती है तो यहीं से गिरफ्तारी के साथ टकराव के हालात बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले रामलीला मैदान में रैली की अनुमति ली थी लेकिन अब उनके द्वारा दिल्ली के मिंटो रोड-कनॉट प्लेस (CP) जंक्शन से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस इसको लेकर अब अलर्ट मोड में आ गई है विदित हो कि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दी है। पुलिस का कहना है कि कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक के इस पैदल मार्च के लिए अलग से कोई औपचारिक अनुमति नहीं मांगी गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों की तैनाती की गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालेगा।

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘एक नवंबर को दोपहर 12 बजे मार्च शुरू होगा। यह मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होगा और रामलीला मैदान तक हम सब मिलकर चलेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने लोगों से बड़ी संख्या में ‘इंडिया’ गठबंधन के इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।

विपक्षी गठबंधन ने इस मार्च को ‘चलो दिल्ली’ नाम दिया है। इस मार्च के बाद रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की रैली होगी।उधर एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली में अकेले दिल्ली से 50 हजार लोगों को जुटाने और उनके आने-जाने के लिए 500 बसों की व्यवस्था करने का लक्ष्य रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments