Homeप्रमुख खबरेंजोशीमठ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित 6 यात्रियों की मौत

जोशीमठ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित 6 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बदरीनाथ धाम से ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा, देहरादून की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाई और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हुई है । चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था। इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, जिनकी पहचान प्रताप, अरूण, शंकर गौड़ा, सुधीर के., एसएस नटराज के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर के पायलट की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते चाई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्मी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments