Homeप्रमुख खबरेंअटलजी के जन्मदिन कार्यक्रम पर भाजपा का आव्हान जहां से मिलते हैं...

अटलजी के जन्मदिन कार्यक्रम पर भाजपा का आव्हान जहां से मिलते हैं कम वोट वहां से लाएं ज्यादा लोग

*अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती एवं सुशासन दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा की वृहद बैठक आयोजित*

ग्वालियर 23/12/2025/भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री ग्वालियर के लाडले सपूत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती एवं सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को केन्‍द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की विशेष उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मेला ग्राउंड पर एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे ने  आव्हान किया  कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और पाषर्दगण ऐसे कमजोर बूथों को चिन्हित करें जहां से हमें बहुत कम वोट मिलते हैं। उन बूथों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को कार्यक्रम में लाने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा ग्वालियर नगर और ग्वालियर ग्रामीण श्रद्धेय अटल जी से संबंधित सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाएं और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसे स्टेटस को फॉलो करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से श्रद्धेय अटल जी के छोटे-छोटे संस्मरण सुनकर रिकॉर्ड कर प्रत्येक गली मोहल्ले में सर्कुलेट करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और पाषर्दगण ऐसे कमजोर बूथों को चिन्हित करें जहां से हमें बहुत कम वोट मिलते हैं। उन बूथों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को कार्यक्रम में लाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा हमारी महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ऐसे परिवार की महिलाओं को कार्यक्रम में लाने की कोशिश करें जिनमें नेतृत्व की क्षमता हो। उन्होंने कहा की पहले जो पार्टी के कार्यकर्ता थे अब किसी कारण बस से वह पार्टी से दूर हो गए हैं उनको फोन करके कार्यक्रम में लाने की कोशिश करें और प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम ऐसे पांच लोगों को कार्यक्रम में लाएं जिस कार्यक्रम तो सफल होगा ही साथ ही कार्यकर्ता की मेहनत भी सफल होगी और श्रद्धेय अटल जी को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कुछ नहीं हो सकती।

इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है और इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी शामिल होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए हम सभी को प्राण पण से जुटना है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में लाने के लिए प्रयत्न करें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर 2 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण होने जा रहा है और इसका पूरा श्रेय भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में हम सभी को पार्टी के मंशानुरूप पूरा सहयोग प्रदान करना है जिससे कि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
इसअवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए ‌सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो। इसके लिए हम सबको जी-जान से लगना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में हर बूथ से कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 100 वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता प्राणपण जुट जाएं। वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपनी परिश्रम की पराकाष्ठा कर 25 दिसंबर ग्वालियर भव्य कार्यक्रम के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह सदैव ही हम सबके लिए प्रेरणा का संचार रहे हैं। उनके आगमन पर सभी कार्यकर्ता बहुत अभिभूत है। हम सभी मिलकर इस कार्यक्रम को गरिमा एवं भव्यता से परिपूर्ण करेंगे।
बैठक का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर भदौरिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गंगाराम बघेल प्रदेश कर समिति सदस्य श्री जय सिंह कुशवाहा श्री जितेन्द्र गुर्जर श्री अशोक शर्मा डॉ. अरविंद राय श्रीमती मीना सचान श्रीमती सुमन शर्मा पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल श्री जितेंद्र मुद्गल पूर्व विधायक श्री रामबरन सिंह गुर्जर श्री ओम प्रकाश शेखावत श्री अशोक जादौन श्री राजेश दुबे सहित जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जिला संयोजक मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष गण सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments