ढाका 05जनवरी 2025/बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना जेस्सोर जिले के मोनिरामपुर में सोमवार (05 जनवरी, 2026) की दोपहर की है, जब कट्टरपंथियों ने 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी नाम के हिंदू युवक की सरेआम गोली मारकर जान ले ली. पड़ोसी देश में चुनाव करीब हैं, लेकिन हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.
राणा प्रताप बैरागी की हत्या को मिलाकर पिछले तीन हफ्ते में यह बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हुई 5वीं वारदात है. जानकारी के मुताबिक, राणा प्रताप बैरागी पर अचानक से हमला किया गया था. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.