भोपाल 7 फ़रवरी 2026/मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा संगठन के अनुसार, जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी, कार्यकर्ताओं से समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी को मजबूती देंगे। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और संगठनात्मक अभियानों को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी भी जिला प्रभारियों की होगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिलों में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा और आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।
जाने किसे कहा मिली जिम्मेदारी-
जिला- प्रभारी का नाम
मुरैना- राजू बाथम
भिंड- हमीर सिंह पटेल
दतिया- गजेंद्र सिकरवार
ग्वालियर शहर- गोपीकृष्ण नेमा
ग्वालियर ग्रामीण- गोपाल आचार्य
श्योपुर- कमल माखीजानी
शिवपुरी- डॉ नंदकिशोर नापित
गुना- राजेंद्र राजपूत
अशोकनगर- शैलेंद्र जैन
सागर- लोकेंद्र पाराशर
सागर ग्रामीण- सदानंद गौतम
टीमकगढ़- पुष्पेंद्रनाथ पाठक
निवाड़ी- दीपक सिंह भदौरिया
छतरपुर- नीरज मनोरिया
दमोह- अर्चना सिंह
पन्ना- जाहर सिंह
रीवा- रविंद्र चौहान
मऊगंज- शशांक श्रीवास्तव
सतना- जीएस ठाकुर
मैहर- नंदिता पाठक
सीधी- नरेंद्र त्रिपाठी
सिंगरौली- विनोद यादव
शहडोल- अभिलाष पांडे
अनूपपुर- संजय साहू
उमरिया- राजेंद्र पांडे
जबलपुर शहर- आलोक संजर
जबलपुर ग्रामीण- मनीषा सिंह
कटनी- सुजीत जैन
डिंडोरी- कमल प्रताप सिंह
मंडला- रमेश भटेरे
नरसिंहपुर- शरद जैन
बालाघाट- अभिलाष मिश्रा
सिवनी- अशोक रोहाणी
छिंदवाड़ा- आदित्य बबला शुक्ला
पाढूर्ना- दीपांकर बैनर्जी
नर्मदापुरम- अलकेश आर्य
हरदा- डॉ. प्रभुराम चौधरी
बैतूल- सुदर्शन गुप्ता
भोपाल शहर- जसवंत सिंह हाड़ा
भोपाल ग्रामीण- प्रदीप लारिया
रायसेन- राजो मालवीय
विदिशा- सीताराम यादव
सिहोर- विकास विरानी
राजगढ़- ध्रुवनारायण सिंह
इंदौर शहर- राजेश सोलंकी
इंदौर ग्रामीण- शैलेंद्र डागा
धार- सुभाष कोठारी
धार ग्रामीण- राधेश्याम यादव
आलीराजपुर- दिलीप पटोदिया
झाबुआ- राजेंद्र राठौड़
खंडवा- अंबाराम कराड़ा
बुरहानपुर- क्षितिज भट्ट
खरगौन- संगीता सोनी
बड़वानी- बाबूलाल यादव
उज्जैन शहर- बजरंग पुरोहित
उज्जैन ग्रामीण- बबीता परमार
शाजापुर- प्रभुलाल जाटव
आगरमालवा- जयदीप पटेल
देवास- धनंजय शर्मा
रतलाम- विवेक जोशी
मंदसौर- दिलीप सकलेचा
नीमच- सुभाष पटेल