Homeप्रमुख खबरेंकल से शुरु होगा फटाफट क्रिकेट का महाकुम्भ यहां जानिए पूरा शेड्यूल

कल से शुरु होगा फटाफट क्रिकेट का महाकुम्भ यहां जानिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली 6 फरवरी 2026/सात फ़रवरी से शुरू हो रहा टी-20 वर्ल्ड कप आठ मार्च तक चलेगा. इन 30 दिनों के भीतर कुल 55 मैच होंगे, जिनके लिए आठ अलग-अलग वेन्यू तय किए गए हैं. इनमें से पांच भारत के हैं और तीन श्रीलंका के.

टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में होगा. वहीं, फ़ाइनल मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है.

टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें अफ़ग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैड, भारत, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, ओमान, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, साउथ अफ़्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका, वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाब्वे हैं.

बांग्लादेश इस लिस्ट में नहीं है क्योंकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईसीसी से अपने सारे मैच भारत से बाहर करवाने की मांग की थी.

आईसीसी ने ये रिक्वेस्ट खारिज कर दी थी और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बुलाया था. ये पहली बार है जब बांग्लादेश की टीम-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी.

इसी के विरोध में पाकिस्तान सरकार ने भी कहा कि वह 15 फ़रवरी को होने वाले भारत के ख़िलाफ़ मुक़ाबले के लिए मैदान में नहीं उतरेगी.

भारत ने साल 2007 में पहली बार हुए टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया था. उसके बाद साल 2024 में उसने टी-20 विश्व कप जीता.

वहीं, साल 2009 में पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया ने ये ख़िताब जीता. लेकिन अभी तक लगातार दो बार कोई टीम टी-20 विश्व कप जीतने में कामयाब नहीं रही है. 

टी 20 विश्व कप को चार ग्रुप में बांटा गया है और ग्रुप स्टेज के 40 मुक़ाबले होने हैं. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 राउंड के लिए आगे जाएंगी. यहां चार-चार टीमों के दो ग्रुप होंगे. दोनों ग्रुप की टॉप टीमें सेमीफ़ाइनल के लिए आगे जाएंगे और फिर आख़िर के दो टॉप टीमों के बीच आठ मार्च को फ़ाइनल खेला जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments