Homeखेलभारत ने इंग्लैंड को हराकर मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता

भारत ने इंग्लैंड को हराकर मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता

हरारे 6 फरवरी 2026/भारतीय टीम ने मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है.फ़ाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया.

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 412 रन की बड़ी चुनौती रखी थी.

लेकिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन पर ऑल आउट हो गई.

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पिछले मैच के हीरो आरोन जॉर्ज महज 9 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए.

उस वक्त भारत का स्कोर चार ओवर में 20 रन ही था.

लेकिन इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को निशाने पर ले लिया और महज 55 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया.

हालांकि इस बीच कप्तान आयुष म्हात्रे 51 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौट गए. लेकिन वैभव ने शतक पूरा करने के बाद रन बनाने की रफ्तार को और तेज कर लिया.

वैभव ने 80 गेंद में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी. उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे.

वेंदात त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. अंत में अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंद में 40 और कनिष्क चौहान ने 20 गेंद में 37 रन की पारी खेली.

इन पारियों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 411 रन का विशाल स्कोर इंग्लैंड के सामने रखा.

इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने 8 ओवर में 63 रन खर्च कर तीन विकेट लिए. वहीं सेबेस्तियन मॉर्गन और ऐलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट मिले.

इंग्लैंड की पारी

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. जोसेफ़ मूर्स को अमब्रिश ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन वापस भेज दिया. उन्होंने 17 रन बनाए.

इसके बाद बीजे डॉवकिंस ने बेन मेयस के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की. बीजे डॉवकिंस ने 66 और बेन मेयस ने 45 रन की पारी खेली.

बेन को खिलन पटेल और बीजे डॉवकिंस को आयुष म्हात्रे ने पवेलियन वापस भेजा.

एक समय इंग्लैंड के सात विकेट सिर्फ़ 177 रन पर गिर गए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments