Homeप्रमुख खबरेंएक बार फिर निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, T-20 वर्ल्ड कप में भारत...

एक बार फिर निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, T-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी

नई दिल्ली 10 फरवरी 2026/टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे चर्चित मुकाबले को लेकर चला आ रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला अब 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। लाहौर में रविवार को हुई आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की लंबी त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस पर अंतिम सहमति बन गई। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगा। बैठक के बाद यह भी स्पष्ट हो गया कि मैच के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान की सख्त चेतावनियों का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी सरकार के सुझाव का हवाला देते हुए भारत के खिलाफ मैच न खेलने के संकेत दिए थे। इस बयान के बाद पूरे टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल छा गए थे। लेकिन आईसीसी के कड़े रुख, बांग्लादेश बोर्ड की मध्यस्थता और लगातार बातचीत के चलते पाकिस्तान का रुख धीरे-धीरे नरम होता चला गया।

लाहौर बैठक के बाद बदला माहौल

सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में हुई मैराथन मीटिंग में पाकिस्तान की ओर से रखी गई अधिकांश शर्तों को आईसीसी ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पीसीबी ने अपने पहले के बहिष्कार वाले स्टैंड से पीछे हटते हुए मैच खेलने पर सहमति जता दी, जिससे रास्ता पूरी तरह साफ हो गया।

भारत–पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेटिंग मैच भी माना जाता है। इसके रद्द होने की स्थिति में आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और सदस्य बोर्डों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। अब मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होने से न सिर्फ टूर्नामेंट को स्थिरता मिली है, बल्कि पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम ने भी राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments