Homeप्रमुख खबरेंजनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब कैसे हुई लीक? दिल्ली पुलिस ने एफआईआर...

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब कैसे हुई लीक? दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

नई दिल्ली 9 फरवरी 2026/दिल्ली पुलिस ने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब के कथित रूप से सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन न्यूज फोरम्स पर ऐसी जानकारियां सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया कि ‘Four Stars of Destiny’ नामक किताब की प्री-प्रिंट कॉपियां बिना अनिवार्य मंजूरी के सर्कुलेट की जा रही हैं.

पुलिस के अनुसार, यह भी बताया गया कि इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकरणों से अब तक आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं हुई है. बयान में कहा गया है कि सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि इसी शीर्षक वाली एक टाइपसेट किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है, जिसे कथित तौर पर ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा तैयार किया गया बताया जा रहा है. इसके अलावा, कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर किताब का फाइनल कवर भी इस तरह प्रदर्शित किया गया है, मानो वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments