Homeप्रमुख खबरेंवीडियो : गौ सेवकों ने पकड़ा मांस से भरा ट्रक नारेबाजी के...

वीडियो : गौ सेवकों ने पकड़ा मांस से भरा ट्रक नारेबाजी के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर दर्ज की FIR जाँच प्रारंभ

ग्वालियर 10 फ़रवरी 2026/राष्ट्रीय सनातन सेना भारत,गौ रक्षा दल एवम गौ सेवकों द्वारा दिनांक 09 फरवरी की रात लगभग 11 बजे एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,  मांस से भरा एक ट्रक सेवा नगर क्षेत्र से होकर गुजर रहा था, जिसे गौ रक्षकों ने चेतकपुरी इलाके में रोककर पकड़ा और तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया।

गौ सेवकों का कहना है कि  पकड़े गए ट्रक में लगभग 200 से अधिक गौवंशों को काटकर ले जाया जा रहा था हालांकि पुलिस अथवा किसी भी अधिकारी ने विधिवत रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक को जब्त करते हुए FIR दर्ज कर जाँच प्रारंभ कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments