ग्वालियर | 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर मथुरा जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्वालियर स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोला जाएगा। यह काउंटर 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे के अफसरों के मुताबिक, झांसी और ग्वालियर से आगरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को मथुरा तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे द्वारा जल्द ही इसके अधिकृत तौर पर निर्देश जारी किए जाएंगे।
गुरु पूर्णिमा पर मथुरा जाने वाले ग्वालियर अंचलवासियों के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन
RELATED ARTICLES