Homeदेशराहुल गांधी ने संसद में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मारी थी आंख

राहुल गांधी ने संसद में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मारी थी आंख

 

शुक्रवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलने के बाद राहुल गांधी का आंख मारना पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर यह आंख उन्होंने किसको मारी थी तो हम आपको बताते हैं राहुल गांधी ने यह आंख गुना शिवपुरी के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मारी थी।

दरअसल राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री से गले मिलकर वापस अपनी सीट पर आये तो उनसे थोड़ी दूरी पर बैठे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें थम्सअप किया और बधाई दी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के थम्सअप करने पर राहुल गांधी उन्हें आंख मारते हुए मुस्कुरा दिए.

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने न केवल आंख मारी थी बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर गले लगाया था।हालांकि बाद में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इसपर नसीहत देते हुए इसे प्रधानमंत्री और सदन की गरिमा के विरुद्ध बताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments