नई दिल्ली: आज हुई जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया। जीएसटी से सैनिटरी नैपकिन को बाहर कर दिया गया है। यानी अब सैनेटरी नैपकिन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे पहले इस पर 12 प्रतिशत टैक्स लगता था। इसके अलावा परिषद ने 28% स्लैब से कई वस्तुओं की दर में कमी को मंजूरी दे दी है। वहीं परिषद ने सरल रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को भी मंजूरी दे दी है। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चीनी उपकर पर कोई फैसला नहीं लिया गया।
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा जीएसटी से सैनिटरी नैपकिन को बाहर किया,अब टैक्स मुक्त
RELATED ARTICLES